फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hope for city's development through borrowed army

Farrukhabad News: उधार की फौज से शहर के विकास की आस

Mon, 24 Jun 2024 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hope for city's development through borrowed army
फर्रुखाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) में शहर के विकास की योजनाएं तैयार की जाती हैं। सड़क से लेकर लोगों को रोजगार, बेघरों को छत देना और महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने का मसौदा भी इसी कार्यालय में बनता है।
विज्ञापन

अफसोस मौजूदा समय में डूडा कार्यालय उधार की फौज से विकास की जंग लड़ रहा है। कार्यालय में परियोजना अधिकारी, लेेखाकार व बाबू से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक की तैनाती नहीं है। इससे सालों से शहर के विकास कार्य अधूरे चल रहे हैं।
विज्ञापन


जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) में पीएम आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) व मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास आदि योजनाएं संचालित हैं। मगर इन योजनाओं की निगरानी करने वाले मुखिया जिला परियोजना अधिकारी (पीडी डूडा) का पद करीब दो साल से खाली चल रहा है। वर्ष 2022 में पीओ डूडा जय विजय सिंह का स्थानांतरण हुआ था, तब से पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वर्ष 2018 में स्थानांतरित हुए सहायक लेखाकार राकेश द्विवेदी के बाद कोई सहायक लेखाकार नहीं आया। बाबू व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक की तैनाती नहीं है। एएसडीएम अतुल कुमार प्रभारी पीओ डूडा हैं। जिला पंचायत के बाबू गौरव कुमार को डूडा कार्यालय में संबंद्ध किया गया है।
सहायक लेखाकार का अतिरिक्त चार्ज डीआईओएस के लेखाकार प्रियांक दुबे के पास है। एनयूएलएम की सिटी मिशन प्रबंधक मेघा गुप्ता की डूडा में करीब चार माह पहले ही तैनाती हुई है। स्थायी पीओ व लेखाकार आदि कर्मचारियों के न होने से विकास की रफ्तार धीमी है।

विकास की कई फाइलें पड़ीं डंप

करीब दो साल होने आ रहे हैं और अभी तक डूडा स्वीकृत 84 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करा पाया है। बजट के लिए पत्र तो सूडा कार्यालय लखनऊ भेजे जाते हैं, लेकिन इसके बाद अफसर भूल जाते। कांशीराम कॉलोनियों में रह रहे अवैध लोगों से आवास भी नहीं खाली कराए जा रहे। प्रभारी पीओ के समय से कार्यालय में न बैठने के चलते एनयूएलएम के तहत समूहों के गठन की फाइलें भी नहीं हो पा रही हैं।


बोले जिम्मेदार

जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) फर्रुखाबाद में अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

- आनंद शुक्ल, सहायक निदेशक, सूडा लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed