फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Honorarium of health workers stuck due to non-attendance

हाजिरी न लगने से स्वास्थ कर्मियों का मानदेय फंसा

Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of health workers stuck due to non-attendance
फर्रुखाबाद। अस्पतालों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की एप में तकनीकी दिक्कत के चलते ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग रही है। इससे उनका तीन माह का मानदेय फंस गया है। कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के सात सरकारी अस्पताल बनाए गए हैं। मरीजों की देखभाल और उपचार के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी तैनात हैं।
सोमवार को कायमगंज सीएचसी में तैनात करीब 17 कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। शिकायतीपत्र देकर बताया कि उन लोगों की ऑनलाइन हाजिरी लगने पर ही मानदेय मिलता है। अप्रैल से अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर उन लोगों का आईडी पासवर्ड इनवैलिड हो जाने से हाजिरी नहीं लग पा रही है। इससे अप्रैल से अब तक मानदेय भी नहीं मिला।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी दी गई है। उन्होंने डीपीएम कंचन बाला के माध्यम से मिशन निदेशक को पत्र भेजा है। एप को सही कराकर कर्मचारियों की हाजिर लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स पर तैनात सीएचसी राजेपुर, मोहम्मदाबाद व कायमगंज के कुल 30 कर्मचारियों की हाजिरी में दिक्कत आ रही है। उनके मानदेय भुगतान की भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed