फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Homeguard injured by hitting with brick, accused caught by police

Farrukhabad News: होमगार्ड को ईंट मारकर किया घायल, आरोपी पुलिस ने पकड़ा

Sat, 14 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 14 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Homeguard injured by hitting with brick, accused caught by police
मोहम्मदाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली से ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड को आरोपी ने ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी पीसी होमगार्ड सुरेंद्र कुमार फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात हैं। शनिवार को सुरेंद्र कुमार ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। मोहम्मदाबाद चौराहे पर लक्ष्मी नारायण की दुकान से सुरेंद्र कुमार समोसे खरीद रहे थे। इसी दौरान पिपरगांव निवासी एक युवक ने होमगार्ड को ईंट मारकर घायल कर दिया। युवक सुरेंद्र कुमार के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। राहगीरों ने उसका पीछा किया तो उसने उन पर भी ईंट तान दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। होमगार्ड ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से शिनाख्त करते हुए होमगार्ड को घायल करने वाले युवक को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि होमगार्ड ने तहरीर दी है। पकड़े गए आरोपी ने शराब के नशे में होमगार्ड पर हमला किया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हमला करने वाले युवक ने एक मिठाई की दुकान से सौदा ली। इस दौरान उसका दुकानदार से विवाद हो गया था। स्थानीय होमगार्ड ने उसे डांट दिया था। इसी दौरान होमगार्ड सुरेंद्र आ गए। धोखे से उसने सुरेंद्र को ईंट मारकर घायल कर दिया।


पुत्री को ले जाने की दी तहरीर



मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की। जानकारी करने पर पता चला कि पट्टी खुर्द निवासी एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed