{"_id":"64b048cdb238d7450806b264","slug":"home-guard-imposed-inspector-on-the-plot-allegation-of-possession-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-628-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: होमगार्ड ने इंस्पेक्टर पर लगाया प्लाट पर\n कब्जा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: होमगार्ड ने इंस्पेक्टर पर लगाया प्लाट पर कब्जा कराने का आरोप
Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर पर रुपये लेकर प्लाट पर कब्जा कराने का आरोप लगा है। होमगार्ड ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा नगला निवासी होमगार्ड अनिल कुमार सीओ सिटी के कार्यालय में तैनात है। अनिल ने बताया कि उसने गांव नूरपुर निवासी रघुनाथ से 24 जनवरी को 12.40 लाख में तहसील सदर में प्लाट का बैनामा करवाया था। 12 जुलाई को नूरपुर के दबंग लोग प्लाट पर कब्जा करने पहुंच गए। जानकारी होने पर होमगार्ड मौके पर पहुंचा। उसने कब्जा करने का विरोध किया। दबंग जातिसूचक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में यूपी 112 पर सूचना दी। होमगार्ड का आरोप है कि मऊदरवाजा एसओ सहित एक अधिकारी ने दबंगों से रुपया ले लिया। प्लाट बिक्री करने वाले रघुनाथ को धमका कर दूसरे पक्ष को जमीन बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
ऐसा नहीं करने पर उसको जेल भेजने की धमकी दी है। होमगार्ड की गुहार पर एसपी विकास कुमार ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसओ मऊदरवाजा आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोप निराधार हैं।