{"_id":"56f044264f1c1b401af14d27","slug":"holly-will-find-plenty-of-water-will-remain-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मिलेगा भरपूर पानी, रहेगी सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मिलेगा भरपूर पानी, रहेगी सफाई
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
होली पर फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश पालिकाध्यक्ष ने मातहतों को बैठक कर दिए। कहा कि होली पर पूर्वाह्न 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक पानी की सप्लाई होगी। सफाई कर्मी दो शिफ्टों में सफाई करेंगे। जिन मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचेगा, वहां पानी के टैंकर भेजे जाएंगे।
सोमवार को टाउनहाल स्थित नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बैठक करते हुए सफाई निरीक्षक केपी सिंह और जगदीश सिंह को निर्देश दिए कि दो शिफ्टों में सफाई कार्य करवाएं। पहली शिफ्ट सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक लगवाएं।
होली पर पानी की विशेष सप्लाई करें। जिन मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है वहां पानी के टैंकर जरूर भिजवाए जाएं। मोहल्लों में रखे कंटेनरों में कूड़ा न पड़ा मिले। खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने शिकायत की कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में सफाई के उपकरण नहीं हैं। इस अवसर पर ईओ पीके श्रीवास्तव, जलकल के प्रभारी सहायक अभियंता फरहत अली, सुहेल अली, इकलाख खां, महेश कुमार, विनय कुमार, अयूब, कामता प्रसाद और योगेश राजपूत आदि मौजूद रहे।