फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hockey: Khelo India defeated KV 3-1.

हॉकी : खेलो इंडिया ने केवी को 3-1 से हराया

Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Khelo India defeated KV 3-1.
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से शनिवार को हॉकी, बॉक्सिंग एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर फर्रुखाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ की टीम को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

हॉकी के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया सेंटर फर्रुखाबाद ने शुरुआती दौर से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच में बढ़त बनाई। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के खिलाड़ियों ने वापसी का प्रयास किया लेकिन खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने पकड़ बनाए रखी और 3-1 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ की टीम उपविजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


बॉक्सिंग और कबड्डी के खिताबी मुकाबले आज

हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई, जबकि बॉक्सिंग और कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हॉकी कोच सत्यम मिश्रा, पूनम शर्मा, पंकज यादव, सुशांत गुप्ता, दीपक, शबनम, सुशील यादव, शिवकुमार यादव, संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण यादव, करण कुशवाहा, विमलेश, अभिषेक पाल, अभिषेक शाक्य, विनीत अहमद मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed