फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hit by bike, beaten, firing

बाइक से टक्कर मारकर पीटा, फायरिंग

Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hit by bike, beaten, firing
फर्रुखाबाद। कुछ दबंगों ने लहराकर बाइकें चलाते हुए घर के दरवाजे के बाहर खड़े युवक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर दबंगों ने युवक पर हमला कर दिया। परिजन को आता देख आरोपी हवाई फायरिंग कर भाग निकले। पीड़ित ने शातिर अपराधी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है। एक आरोपी को पकड़ने के प्रयास में सिपाही रोड पर गिर पड़ा। हालांकि एक को तमंचा सहित दबोच लिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला अमेठी कोहना निवासी राघवेंद्र द्विवेदी रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे अपने मकान के बाहर खड़ा था। इसी समय धीमरपुरा की ओर से कई दबंग बाइकें लहराते हुए आए। इनमें से पांचाल घाट निवासी शिवम दीक्षित ने राघवेंद्र को बाइक की टक्कर मार दी। राघवेंद्र ने उससे बाइक सही से चलाने की बात कही तो सभी ने हमला कर उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। चीख-पुकार सुनकर घरों से महिलाओं को निकलता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इससे परिजन बाल-बाल बचे। आरोपी मौका पाकर भाग गए। सूचना पर पांचालघाट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कारतूस के खोखा बरामद हुए। पीड़ित के बड़े भाई कौशलेंद्र द्विवेदी ने पांचाल घाट के शातिर अपराधी शिवम दीक्षित, अमेठी कोहना के सत्यम दीक्षित, शिवम, आकाश दीक्षित व विकास दीक्षित पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पकड़े आरोपी की नहीं दिखाई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि पांचाल घाट का शातिर शिवम दीक्षित चौक पर है। चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने घेराबंदी की तो वह पैदल घुमना की ओर भागा तो सिपाहियों ने दौड़ा लिया। रास्ते में शिवम के पास मौजूद तमंचा और कारतूस गिर गए। इसी दौरान एक सिपाही भी सड़क पर ठोकर खाकर गिर पड़ा। शिवम को हिरासत में लेकर कोतवाली में बंद कर दिया। पुलिस ने फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed