{"_id":"619bdef0b8d65a177c225c2b","slug":"history-sheeter-beat-two-youths-five-nominated-farrukhabad-news-knp665498045","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने दो युवकों को पीटा, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने दो युवकों को पीटा, पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर ने दबंगई कायम करने को रविवार देर रात को एक युवक की पिटाई कर दी। बचाने आए पड़ोसी को भी घायल कर दिया। मारपीट में 29 ग्राम सोने की चेन भी गायब हो गई। दिन भर समझौते के प्रयास के बाद शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
शहर के मोहल्ला बटुआ वाली गली इस्माइलगंज दुर्रानी में शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ लोग अभिषेक मिश्रा को बेल्टों, डंडों से पीट रहे थे। चीख-पुकार पर पड़ोसी रमन मिश्रा घर से निकले। मारपीट होती देख उन्होंने बीचबचाव शुरू किया, तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख दबंग मौके से भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की। दिन भर दोनों पक्षों के लोगों में समझौते का प्रयास होता रहा, मगर बात नहीं बनी।
रमन मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने तलैया फजल इमाम के हिस्ट्रीशीटर आलोक दीक्षित, नीबाचुअत के प्रिंश शुक्ला, शिवम शुक्ला, कुचिया के नानू बाजपेई और अंशित बाजपेई पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।