फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hindu leaders caught a loving couple in the Collectorate and beat up the young man

Farrukhabad News: हिंदूवादी नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रेमी युगल को पकड़ा, युवक की पिटाई

Wed, 16 Apr 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hindu leaders caught a loving couple in the Collectorate and beat up the young man
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कचहरी में मंगलवार को लिव इन रिलेशनशिप का अनुबंध पत्र दाखिल करने पहुंचे हिंदू युवती और मुस्लिम युवक को हिंदूवादी संगठनों ने पकड़ लिया। युवक की पिटाई कर दी। माैका पाते ही युवक वहां से भाग निकला। हिंदूवादी संगठन युवती और युवक के रिश्तेदार को कोतवाली ले आए। पता चला है कि युवती की मां ने युवक के खिलाफ लखनऊ में बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं बजरंग दल के नेताओं को जानकारी हुई कि लखनऊ की एक हिंदू समुदाय की युवती के साथ मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नक्कारचियान निवासी मुस्लिम समुदाय का युवक कचहरी में कोर्ट मैरिज कर रहा है। सूचना पर हिंदूवादी नेता कचहरी पहुंच गए, लेकिन तब तक प्रेमी जोड़ा चकमा देकर निकल गया।
विज्ञापन

हिंदूवादी नेताओं ने उनका पीछा किया। बाइक से जा रहे प्रेमी जोड़े को आंबेडकर प्रतिमा के पास हिंदूवादी नेताओं ने पकड़ लिया। उन्होंने कोतवाली फतेहगढ़ सूचना दी और युवक की पिटाई शुरू कर दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक युवक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस युवती व युवक के एक रिश्तेदार को कोतवाली ले आई। हिंदूवादी नेताओं ने लव जिहाद का मामला बताते हुए कोतवाल से कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इसको लेकर कोतवाल से नेताओं की जमकर नोकझोंक भी हुई। युवती से बयान दर्ज करने के बाद उसके स्वजनों को सूचना दी गई है।
हिंदूवादी नेताओं ने तहरीर दी, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की गई। इससे गुस्साए हिंदूवादी नेताओं ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर बैठने वालों में विमलेश मिश्र, क्रांति पाठक, सनी गुप्ता, दिनेश तोमर, राहुल, दिनेश मिश्र, रोहन मिश्र, नयन जैन व अमन गुप्ता आदि हिंदूवादी नेता मौजूद रहे।


एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लखनऊ के थाना काकोरी में युवती की मां ने युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। उसी मुकदमे के आधार पर युवक पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed