{"_id":"fd4274a2cc60afcc2e2b9427b9db414f","slug":"hightension-line-fell-on-the-farm-three-bigha-burned-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन खेत पर गिरी, तीन बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन खेत पर गिरी, तीन बीघा गेहूं जला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद में हाईटेंशन लाइन टूटने से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने समय रहते आग बुझा दी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गांव
असगरपुर निवासी प्रदीप कुमार का गांव के पास ही 16 बीघा खेत है। इसमें उसने
गेहूं की फसल कर रखी है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शनिवार
दोपहर करीब 12.20 बजे तार टूटकर खेत में जा गिरा। इससे
उसकी फसल में आग लग गई। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इन्होंने घटना की सूचना पावर हाउस पर देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद पंपसेट चलाकर आग बुझाने में लग गए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में प्रदीप कुमार की तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। प्रदीप ने बताया कि अगर समय
रहते आग न बुझती तो उसकी सारी फसल जलकर नष्ट हो जाती है। पीड़ित ने मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। उधर, प्रधान अनिल गंगवार ने बताया कि खेतों के ऊपर से जर्जर लाइन गुजरी हैं। कई बार जर्जर लाइन बदलवाए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।