{"_id":"579105c14f1c1b5a3dc4b54d","slug":"high-tension-wires-to-be-vulnerable-to-the-death-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। मौत की खबर पर गुस्साए परिजनों ने शव रख कर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर जाम खोला गया। मृतक के भाई ने बिजली कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर कोतवाली के रेलवे रोड माडर्न पब्लिक स्कूल के पास कब्रिस्तान है। यहां पर सरफराज (52) परिवार के साथ रहते थेे। सरफराज रेलवे रोड स्थित नूरी मस्जिद में अजान कहते थे। गुरुवार की तड़के सरफराज अजान कहने के बाद साइकिल से वापस घर लौट रहे थे।
जब वह मोहल्ला सिंधी कालोनी के सामने से गुजर रहे थे उसी समय सुबह करीब 4.50 बजे बिजली के आने पर अचानक हाईटेंशन तार टूट कर सरफराज के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी संजीव गुप्ता फोर्स के साथ मौके पहुंचे। शव को देखकर परिजनों मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को रेलवे रोड पर रख कर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कुछ ही समय में शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह भी आ गए। परिजनों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही सरफराज की मौत हुई है।
परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने और मुआवजा की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने शाम तक दो लाख की चेक देने का आश्वसन दिया। तब कही जाकर लोगों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई राशिद अली ने बिजली विभाग के अधिषाशी अभियंता नगरीय, जेई अमित शर्मा और लाइन मैन के खिलाफ कोतवाल को तहरीर दी। सरफराज अली की मौत के बाद अब परिवार में बच्चों के पालन पोषण को लेकर चिंता होने लगी है। सरफराज के बेटा साजिद, रजब, आसिफ, रईस, बेटी रुबी, मोबिना, आशमा, रेशमा है।