{"_id":"5e56a9108ebc3ef3ce5bbf4d","slug":"high-speed-tempo-and-bike-collision-ten-injured-farrukhabad-news-knp5471291178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टेंपो और बाइक में हुई भिड़ंत, दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टेंपो और बाइक में हुई भिड़ंत, दस लोग घायल
विज्ञापन
घायल नितेश को उठाते लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में विकास भवन तिराहा मोड़ पर तेज रफ्तार टेंपो की बाइक से भिड़ंत हो गई। टेंपो पलटने से सात सवारियां और चालक घायल हो गया। बाइक सवार युवक व उसका साथी भी जख्मी हो गया। चालक युवक का हेलमेट भी टूट गया। हादसा होने पर तिराहा पर जाम लग गया। वकीलों ने पलटे टेंपो से घायलों को बाहर निकाल कर सड़क पर बैठाया। एंबुलेंस से सभी को लोहिया अस्पताल भेजा गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी नितेश कुमार बुधवार को परिवार समेत भांजी का मुंडन संस्कार कराने बढ़पुर मंदिर आए थे। वह दोपहर बाद टेंपो से घर लौट रहे थे। आवास विकास तिराहा मोड़ पर तेज रफ्तार टेंपो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसमें बैठे नितेश, इनकी बहन सुनीता, विनीता व रामबेटी समेत सात लोग और चालक आकाश घायल हो गया। बाइक सवार युवक सुधीर और राहुल निवासी गुरसहायगंज भी घायल हो गए। सुधीर बाइक चला रहा था, वह हेलमेट पहने था। दुर्घटना में हेलमेट टूट गया।
विज्ञापन
कचहरी से निकल रहे वकीलों ने टेंपो सीधा कराकर घायलों को बाहर निकाला। घायल के परिवार वालों ने टेंपो चालक से मारपीट भी कर दी। यह देखकर वकीलों ने उसको बचाया। सभी घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया।