फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   High school student dies in bike collision while returning from exam

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में परीक्षा देकर लौटते समय हाईस्कूल के छात्र की मौत

Fri, 07 Mar 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
High school student dies in bike collision while returning from exam
फर्रुखाबाद। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हाईस्कूल के पेपर देकर लौट रहे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर कायमगंज से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कंपिल थाने के गांव पुरौरी निवासी जयवीर का पुत्र कुनाल (14), गांव के ही रामरतन का पुत्र नितेश (15), सतेंद्र का पुत्र करन (17) हाईस्कूल में पढ़ते थे। तीनों एक ही बाइक से कायमगंज के गांव रायपुर में परीक्षा देकर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर निकलते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे कुनाल समेत तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां कुनाल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लाए, वहां डॉक्टर ने कुनाल को मृत घोषित कर दिया। कुनाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed