{"_id":"5dc56d2b8ebc3e5b4844bb32","slug":"high-alert-on-ram-temple-dispute-decision-farrukhabad-news-knp524508359","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर-बाबरी मस्जिद के निर्णय को लेकर जिले में हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर-बाबरी मस्जिद के निर्णय को लेकर जिले में हाईअलर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चेक करनी डॉग स्क्वायड टीम।
- फोटो : FARRUKHABAD
राम मंदिर-बाबरी मस्जिद प्रकरण पर जल्द आने वाले निर्णय को लेकर जिले में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरे जिले में जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। थानेदार अपने क्षेत्र में सभी धर्म गुरुओं व मौलाना के अलावा पादरी, सिख धर्म गुरु से संपर्क कर रहे हैं। चौकियों से लेकर थानों तक पीस कमेटी की बैठकों का दौर चल रहा है। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
मुख्यमंत्री ने गुुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी और एसपी से राम मंदिर-बाबरी मस्जिद प्रकरण में निर्णय को लेकर अब तक की गई तैयारियों के बारे में पूछा और दिशा निर्देश दिए। जिले में कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए इसको लेकर अफसरों को चेताया है। पूरे जिले में हाईअलर्ट कर दिया गया है।
एएसपी त्रिभुवन सिंह को नोडल अधकिारी बनाया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में जोनल, सेक्टर के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील थाना क्षेत्रों में पुलिस के अलावा पीएसी की भी तैनाती की जाएगी। जिले में सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
निर्णय आने के बाद बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी धार्मिक स्थलों पर थानेदार रोज भ्रमण करेंगे सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा अभी से लगा दिया गया है। धर्म गुरुओं व मौलाना, काजी के साथ बैठकें करके थानेदारों ने उनके मोबाइल नंबर ले लिए हैं।
पुलिस लाइन में सेल का गठन
एसपी के आदेश पर सेल का गठन कर दिया गया है। दरोगा रजनेश के अलावा दीवान प्रताप सहित दो अन्य सिपाहियों की तैनाती की गई है। सेल से इस प्रकरण से जुड़ी सभी सूचनाएं शासन में भेजी जा रही हैं। शासन से आने वाली गाइड लाइन का अनुपालन भी इसके माध्यम से कराया जा रहा है।
हाई फ्रीक्वेंसी वायरलेस सिस्टम आए
शासन से हाई फ्रीक्वेंसी वायरलेस सिस्टम भेजे गए हैं। इनको थानों पर लगवा दिया गया है। प्रत्येक थाने पर माइक व लाउडस्पीकर भी लगवाए गए हैं। इससे थाना प्रभारी थाने के अंदर से ही पुलिसकर्मियों व आसपास के इलाके में रहने वालों को संदेश दे सकेंगे।
एलआईयू के साथ जीआरपी, आरपीएफ भी चौकन्नी
पूरे जिले में एलआईयू के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं। ये पल पल की जानकारी अफसरों को देंगे। एसपी ने लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ को भी सक्रिय कर दिया गया है। वह लोकल पुलिस से अपना संपर्क बनाए रखेंगे।
इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को भेजेंगे रिपोर्ट
कानपुर जोन स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेटर बनाया गया है। जिले से हर बड़ी-छोटी सूचना जोन स्तर पर बनी जिले की डेस्क को दी जाएगी। इसके लिए डायल 112 पर आने वाली ं, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया की सूचना को अपडेट करना होगा।
सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। थानेदारों ने अपने क्षेत्र के सम्मानित लोगों के ग्रुप बनाए हैं और फेसबुक पर आने वाले संदेशों पर नजर रखने के लिए लोगों को जागरुक किया गया है।
डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह शुक्रवार को पुलिस लाइन में पहुंचे। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित अपनी टीम के साथ वहां मौजूद रहे। पुलिस लाइन व कई थानों की पुलिस हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडे लेकर सिपाहियों के साथ कतार में खड़े थे। यूपी 100 की कई गाड़ियां और बाइकें लेकर पुलिस कर्मी लाइन से निकले।
अफसरों का काफिला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र से होता हुआ भोलेपुर, आवास विकास, लालगेट पर आकर रुका। यहां से अफसर घुमना, चौक होते हुए तिकोना चौकी और बजरिया चौकी होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। कुछ देर में बम निरोधक दस्ता व डॉग आस्कर को लेकर उसके हैंडलर आ गए। स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के साथ सघन चेकिंग की गई।
यहां से अफसरों का काफिला वाहनों के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के काली देवी चौराहे पर पहुंचा। कोतवाल राकेश कुमार फोर्स के साथ वहां मुस्तैद थे। अधिकारी वाहनों से रुट मार्च करते हुए गांव रोहिला से होते हुए संकिसा मार्ग पर आए। डीएम व एसपी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफसर कोतवाली गए और फिर जहानगंज पहुंचे।
वहां थानाध्यक्ष पूनम जादौन के साथ पैदल रूट मार्च किया। इसके बाद जरारी गांव में रूट मार्च के बाद एक मदरसे के मौलवी व लोगों से बात की। कहा कि अयोध्या प्रकरण पर जो भी निर्णय आए उसका सम्मान करें। न अफवाह फैलाएं और न ही किसी को फैलाने दें। कमालगंज थाना क्षेत्र में भी वाहनों से रूट मार्च किया।