फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hi Ray Pradhani: Lost job and accumulated capital

हाय रे प्रधानी: नौकरी भी खोई और जमा पूंजी भी

Mon, 22 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hi Ray Pradhani: Lost job and accumulated capital
मचले राम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए मचले राम नौकरी छोड़कर गुरुग्राम से गांव लौटे। मतदाताओं की आवभगत में काफी पैसा खर्च कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा आरक्षण हुआ तो प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया। इससे मचले को जोरदार झटका लगा है।
विज्ञापन

कान्हेपुर गांव के मचले राम पत्नी और बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहते थे। वह सिक्योरिटी गार्ड और पत्नी प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करती थी। इससे उन्हें महीने में पैसे की बचत हो जाती थी। दो मार्च को जारी पंचायत चुनाव के प्रस्तावित सूची में कान्हेपुर ग्राम पंचायत का प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए नौकरी छोड़कर मचले पत्नी व बच्चों के साथ गांव आ गए और प्रचार में लग गए। गांव मतदाताओं की आवभगत में रुपये भी खर्च करने लगे। उनका काफी पैसा खर्च हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच हाईकोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगा दी। 20 मार्च दोबारा जारी आरक्षण सूची में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई। इससे मचले को बड़ा झटका लगा। अब उनकी समझ में नहीं आ रहा कि करें तो क्या करें। अब वह सरकार को कोस रहे हैं। मचले ने कहा कि अंतिम सूची का इंतजार करेंगे। इसके बाद निर्णय लेंगे कि गुरुग्राम लौटें या फिर गांव में रहकर ही मेहनत मजदूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed