{"_id":"588cd9d64f1c1b165dcf4e4f","slug":"here-people-regain-composure-bndhane-martyr-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
.शहीद के घर पर सांत्वना देने पहुंचे आसपास के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदाबाद। जम्मू कश्मीर में एलओसी पर गुरेज सेक्टर में 26 जनवरी को आए बर्फीले तूफान में शहीद हुए आजाद सिंह यादव के घर पर शनिवार को भी लोगों की भीड़ जमा रही। जनप्रतिनिधि भी शोक संवेदना जताने के लिए पहुंचे। मौसम की खराबी के कारण देर शाम तक शहीद का शव नहीं आ सका।भाजपा नेता नागेंद्र सिंह राठौर, बसपा नेता जैमिनी राजपूत, सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी शहीद के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मोहम्मदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश शर्मा, थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला भी शहीद के आवास पर गए और शोक व्यक्त किए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आजाद की बहादुरी के किस्से बताए। बड़े भाई रिटायर सूबेदार होशियार सिंह ने बताया कि आजाद की बटालियन के अधिकारियों से फोन पर बात हुई है। मौसम की खराबी के कारण शव घर आने में देर हो रही है। परिजन व रिश्तेदार आ गए हैं। दोस्त विमलेश कुमार निवासी रोहिला ने बताया कि बचपन में वे उनके साथ पढ़े। शुरू से ही आजाद का मन सेना में नौकरी करने का था। जब भी वह गांव में आते थे तो उनके साथ घंटों बैठकर पुरानी यादें ताजा करते थे। दीपावली पर भी मुलाकात की थी। पत्नी पुष्पा देवी से शहीद होने से दो दिन पहले 24 जनवरी को फोन पर बात हुई थी। तब फरवरी के पहले सप्ताह में कानपुर व फिर रोहिला आने की बात कही थी।
विज्ञापन