फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   helth

अंधकार में लोहिया अस्पताल

Tue, 31 Dec 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
helth
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को अंधेरे में देखते सीएमएस डा.अशोक कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदारों को न तो मरीजों की दिक्कतें दिखती हैं और न ही अपने मुलाजिमों की। तभी तो 23 दिन बाद भी आज की मुख्य जरूरत बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। 15 दिन तक केबल का इंतजाम नहीं हुआ और जब केबल आई, तो पैनल लगाने वाले नहीं मिले। चार दिन बाद इंजीनियर पहुंचे। अभी तक पैनल लगाने का काम ही किया जा रहा है। नतीजतन न तो एक्सरे हो रहे हैं और न ही अल्ट्रासाउंड। लैबें भी बंद पड़ी हैं। इसके साथ हर तरफ अंधेरा फैला हुआ है।
विज्ञापन

डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी की बिजली केबल फुंकने से आठ दिसंबर को ठप हो गई थी। इसके बाद एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, लैब और वार्डों में अंधेरा हो गया था। मंगलवार को सुबह से देर शाम तक तीसरा पैनल लगाने का काम चलता रहा। बावजूद इसके आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसकी वजह से ओपीडी में अंधेरा पसरा रहा। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार अपने कमरे में अंधेरे में ही मरीजों को देखकर दवाइयां लिखते रहे। इनके अलावा अन्य डाक्टर भी अंधेरे में ही दवाएं लिखने को मजबूर हुए। दुर्घटनाओं के मरीजों के न तो एक्सरे हो पा रहे हैं और न ही अल्ट्रासाउंड। दिन भर मरीजों को खासी परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

‘केबल पड़ चुकी है। कानपुर के तकनीशियन पैनल लगा रहे हैं। पैनल फिट भी हो गया है। अब उसमें केबलों को फिट किया जा रहा है। कोशिश है कि देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाए। इसके बाद लाइट की कोई दिक्कत नहीं आएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस, लोहिया अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed