फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Helpless in front of the Department of Rural Development Panchayats Department

ग्राम्य विकास विभाग के सामने पंचायत विभाग असहाय

Sun, 05 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Helpless in front of the Department of Rural Development Panchayats Department
बैठक करते डीपीआरओ गिरीशचंद्र। - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम्य विकास विभाग की नीतियों से पंचायती राज विभाग की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। इस कारण पंचायती राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने अधिकारों को बचाने के लिए 10 जून को जिला मुख्यालय और 17 जून को लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में एक दिवसीय धरना देंगे। इसको लेकर शनिवार को रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


शनिवार को फतेहगढ़ स्थित एक होटल में डीपीआरओ गिरीशचंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रजनीकांत त्रिवेदी ने कहा कि मनरेगा योजना बहुत महत्वपूर्ण थी। लेकिन ग्राम्य विकास विभाग ने इसे फेल कर दिया है। 14वें वित्त में विकास कार्य के लिए धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में जाने का नियम बनाया गया है। इससे ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी परेशान हैं। अब वे 14वें वित्त को विफल करने की कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के पास खुद के अधिकारी और कर्मचारी हैं। मगर वे  पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से अपने काम कराते हैं। इससे पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में एडीपीआरओ किरन वर्मा, राकेश सिंह, शिवराज सिंह, रामानंद मिश्र, शैलेंद्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र बाथम, सुरेंद्र सिंह, विनय, अजीत, आदेश, सुभाष, कपिलदेव त्रिपाठी, सतीश सुमन, सत्यनारायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed