फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Heavy vehicles stopped at the district border

Farrukhabad News: जिले की सीमा पर रोके गए भारी वाहन

Wed, 29 Apr 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles stopped at the district border
फर्रुखाबाद। हरदोई में बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री की सभा के चलते मंगलवार रात दस बजे जनपद की सभी सीमाओं पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। कार्यक्रम के समापन तक जिले में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए भी प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन



गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में कई जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुचेंगे। जाम की समस्या न खड़ी हो, इसके लिए शासन के आदेश पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले की सीमा पर ही भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर रोके गए वाहन

कन्नौज-कानपुर मार्ग- कन्नौज से फतेहगढ़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से ही छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया गया।

छिबरामऊ मार्ग- छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से ही बेवर की तरफ निकाला जा रहा है।

मैनपुरी मार्ग- बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहकों को बेवर में रोका गया।

एटा मार्ग- जनपद एटा से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बार्डर (एटा) पर रोका गया।

बरेली मार्ग- शाहजहांपुर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर(शाहजहांपुर) व जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमसाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर(शाहजहांपुर) में रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरदोई मार्ग- हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहकों को रूपापुर (हरदोई)में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed