{"_id":"65e4c5b5fa18c6008401c934","slug":"heavy-damage-to-crops-due-to-rain-and-hailstorm-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108954-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ। सरसों, तंबाकू, गेहूं व आलू की फसलों पर मानो आफत की बारिश हुई। साल भर की रोजी-रोटी और मेहनत पर पानी फिरता देख किसान मायूस हैं।
जनपद में शुक्रवार से बिगड़े मौसम के बीच शनिवार को दिन भर बारिश होने से किसान परेशान थे। रविवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश और अधिकतर क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से तो किसानों की उम्मीदों पर ही पानी फिर गया।
तेज हवा के साथ बारिश व कई स्थानों पर ओले गिरने से गेहूं की फसल खेत में ही बिछ गई। कटी पड़ी सरसों की फली पर ओले की चोट लगने से दाना खेत में बिखर गया।
खेतों में सूखने के लिए कटी पड़ी तंबाकू की फसल सड़ने की आशंका है। वहीं खड़ी फसल के पत्ते फटने से काफी नुकसान हुआ है। खेत में पानी भर जाने से आलू के लिए आफत है। जनपद में औसतन बारिश 9.76 मिमी. रिकार्ड की गई। इसमें तहसील अमृतपुर क्षेत्र में सर्वाधिक 18.70 मिमी. बारिश हुई। कायमगंज क्षेत्र में 7.30 मिमी. व तहसील सदर में सबसे कम 3.30 मिमी. बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
गेहूं की फसल हुईं जमींदोज, किसान बर्बाद
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर आफत की बारिश होने से बड़ा नुकसान हुआ है। क्षेत्र के गांव जमापुर, गौटिया, बदनपुर, नगला हूसा, बलीपट्टी, आसमपुर, मंझा, कलक्टर गंज, हरसिपुर गहलवार, लीलापुर, मुजहा, करनपुर दत्त, अमृतपुर, राजपुर, गलापुर, कुवेरपुर, कुड़रा, अलापुर, रतनपुर , गुजरपुर, हुसैनपुर, कुम्हरौर आदि गांव में पहले ओले गिरे। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गेंहू की फसलें जमीन पर बिछ गईं। ओले गिरने से सरसों की फसल खराब हो गई। खेतों में खुदा पड़ा आलू भी ओले की मार से दागी हो गया है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश होने से फसलें बर्बाद हो गईं। खरीफ की फसलें गंगा व रामगंगा की बाढ़ में चलीं गई। अब बारिश व ओले गिरने से किसानों की मेहनत और साल भर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
फसलों का सर्वे कराने के निर्देश
जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से कुछ स्थानों पर गेहूं की फसलें गिरी हैं। उसमें 15 प्रतिशत तक पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। सरसों, आलू व तंबाकू की फसलों में भी नुकसान हुआ है। उन्हाेंने फसलों का सर्वे कराने के लिए विभागीय कर्मचारी व बीमा कंपनी को निर्देश दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट मिलने पर ही फसलों में नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।