फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Heat since morning, mercury at 45 degrees

Farrukhabad News: सुबह से ही तपिश, पारा 45 डिग्री पर

Fri, 14 Jun 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Heat since morning, mercury at 45 degrees
कायमगंज। गर्मी ने एक बार फिर लोगों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। जगह-जगह लोग पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री के करीब था। मंगलवार को बादल छाए रहने के कारण भी कुछ राहत मिली थी, लेकिन दो दिन से ये राहत फिर से आफत में बदल गई। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचा। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। सूरज आग बरसाने लगा। घरों से बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। गर्म हवाएं भी तन झुलसाती रहीं। दिन भर लोग गर्मी से परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। यहां दोपहर में सन्नाटा नजर आया। पेय पदार्थों के ठेले पर भीड़ नजर आई। लोग शिकंजी, गन्ने का रस आदि पीकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए।



ट्रांसफार्मर भी हो रहे हैं गर्म

तेज गर्मी में विद्युत उपकरण भी गर्म हो रहे हैं। 33 केवीए से लेकर 11 केवीए ट्रांसफार्मर तक ओवरलोडिंग के कारण गर्म होते जा रहे हैं। तापमान बढ़ने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। लो वोल्टेज की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed