{"_id":"6467cf90f294de68d90431b4","slug":"hearing-of-demolition-of-20-buildings-including-km-house-completed-order-reserved-farrukhabad-news-c-12-1-242750-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: के एम हाउस सहित बीस भवनों के ध्वस्तीकरण की सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: के एम हाउस सहित बीस भवनों के ध्वस्तीकरण की सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित
Sat, 20 May 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 20 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद में शहर के केएम हाउस सहित 20 भवनों पर सुनवाई पूरी हो गई। इसका आदेश सुरक्षित कर लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने शहर के 21 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। इस आदेश के खिलाफ भवन स्वामियों ने जिलाधिकारी से सुनवाई की अपील की। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड की बैठक शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन
इसमें सहयुक्त नियोजक कानपुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व जलनिगम, सीडीओ, एडीएम सहित कमेटी के ज्यादातर लोग मौजूद रहे। भवन स्वामियों का पक्ष रखने वाले अधिवक्ताओं ग्रीश चंद्र सक्सेना, चंद्र उदय सक्सेना, कार्तिक चंद्र मिश्र, राकेश कुमार सक्सेना, महेश यादव, शशांक शेखर मिश्र, प्रदीप सहाय सक्सेना ने दलीलें दी। ध्वस्तीकरण आदेश में शामिल भवनों में शहर के चर्चित गौरव अरोरा का केएम हाउस, चंद्र प्रकाश मिश्र, अजय कुमार, विमला देवी, सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रवीन कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र भल्ला, विनोद कुमार, वीरेंद्र राजपूत, नीलम, अजय कुमार, जफर इसरार, बृजेेश, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, वीरभान, विक्रांत सिंह राना, नरेंद्र प्रकाश शुक्ला व अमर सिंह के भवन के ध्वस्तीकरण आदेश पर सुनवाई पूरी कर आदेश सुरिक्षत कर लिया गया।
विज्ञापन
बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के गुरुशरणम होटल के संबंध में कई बिंदुओं पर सुनवाई शुक्रवार को पूरी नहीं हो पाई। सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया केएम हाउस सहित 20 भवनों की सुनवाई पूरी कर आदेश सुरिक्षत किया गया है। गुरुशरणम होटल के मामले में कई बिंदुओं पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई है। इसके लिए तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन