फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया

Wed, 28 Oct 2020 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
health
डीएम कार्यालय के बाहर खड़ीं महिला स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग के दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में बुधवार को सभी पीएचसी व सीएचसी में संविदा कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उनकी सेवा बहाल करने की मांग की गई। दूसरी ओर महिला कर्मचारी संघ ने बीसीपीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सेवा बहाल न करने की मांग की।
विज्ञापन

काम में लापरवाही व शिकायतें मिलने से सीएमओ ने जिलाधिकारी के निर्देश पर मोहम्मदाबाद सीएचसी में संविदा पर तैनात बीसीपीएम व सीएचसी कायमगंज के डाटा इंट्री आपरेटर की सेवा समाप्त कर दी थी। इसके विरोध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ अध्यक्ष डा.गौरव वर्मा, महामंत्री नरेंद्र मिश्रा ने संविदा कर्मियों के साथ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में लगातार तीन दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सुबह संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सीएचसी, पीएचसी व शहर के सरकारी अस्पतालों में प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई वापस लेकर सेवा बहाली की मांग की। उन्होंने अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए सुनवाई न होने पर गुरुवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नारायन देवी, एएनएम, आशा व संगिनी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने मोहम्मदाबाद सीएचसी के बीसीपीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से उसकी सेवा बहाल न किए जाने की मांग की। आरोप लगाया बीसीपीएम ने महिला स्वास्थ्य कर्मी एएनएम, आशा, संगिनी आदि का जमकर आर्थिक व मानसिक शोषण किया है।

धमकी देकर अपमानित भी किया। कहा कि यदि बीसीपीएम की सेवा बहाल की जाती है तो मोहम्मदाबाद सीएचसी फिर भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाएगा। दोबारा सेवा बहाल की गई तो वह लोग आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed