{"_id":"654d1896a3e79488690e1f56","slug":"health-department-got-eight-doctors-on-diwali-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-470046-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्वास्थ्य विभाग को दिवाली पर आठ डॉक्टर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्वास्थ्य विभाग को दिवाली पर आठ डॉक्टर मिले
Thu, 09 Nov 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग को दिवाली पर आठ डॉक्टर मिल गए हैं। साक्षात्कार के बाद ये डॉक्टर चयनित किए गए हैं। निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद अब इन्हें अस्पताल आवंटित किए जाएंगे।
जनपद में डॉक्टरों के 15 रिक्त पद संविदा पर भरने के लिए सीएमओ कार्यालय में 26 अक्तूबर को साक्षात्कार कराया गया था। इसमें 10 डॉक्टर ही शामिल हुए थे। दो डॉक्टरों को अधिक आयु व अनुभव के आधार पर कमेटी ने निकाल दिया। आठ डॉक्टरों का कमेटी से चयन होने के बाद जिलाधिकारी से अनुमोदन कराकर सूची निदेशालय भेजी गई थी। निदेशालय से भी डॉ.साक्षी दुबे, डॉ.अंकित मिश्र, डॉ.सनी मिश्र, डॉ.अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ.रचिता कटियार, डॉ.सौभाग्य कटियार, डॉ.वैभव यादव, डॉ.हिमांशु सिंह के चयन पर मुहर लगा दी गई।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि इनमें दो डॉक्टर लोहिया अस्पताल, एक डॉक्टर नगरीय पीएचसी आईटीआई में, जबकि एक-एक डॉक्टर सीएचसी बरौन, कंपिल, कमालगंज व शमसाबाद में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्वाइनिंग के साथ डॉक्टरों को अस्पताल भी आवंटित कर दिए जाएंगे। ज्वाइन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर रखी गई है। (संवाद)