फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health ATM became showpiece, food is being done by measuring BP and weight

Farrukhabad News: शोपीस बने हेल्थ एटीएम, बीपी व वजन नापकर हो रही खानापूरी

Thu, 03 Aug 2023 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Health ATM became showpiece, food is being done by measuring BP and weight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चंद मिनट में 23 जांचों की रिपोर्ट देने वाली हेल्थ एटीएम से अब बीपी और वजन की जांच करके खानापूरी हो रही है। स्थिति यह है कि तीन माह से शुगर जांच की स्टिक खत्म हो गई। जांचें ठप पड़ीं हैं। जांच के लिए आ रहे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में करीब एक साल पहले मरीजों को जांचों की रिपोर्ट तुरंत और मोबाइल पर उपलब्ध कराने की मंशा से हैल्थ एटीएम लगाया गया था। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चला। मरीजों को वजन, लंबाई, बीपी, तापमान, शुगर, ऑक्सीमीटर, पल्स, हीमोग्लोबिन समेत 23 जांचों की रिपोर्ट की स्लिप और मोबाइल पर मैसेज के रूप में मिलती रही।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले से मशीन में डाटा अधिक होने की वजह से हैंग होने लगी। इससे कुछ दिन जांचें बंद रहीं। हालांकि फिर शुरू हुई, तो जून में शुगर जांच में प्रयोग होने वाली स्टिक खत्म हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इन्हें मंगाने की जरूरत नहीं समझी। कई बार अवगत कराने के बावजूद मशीन की सर्विस नहीं कराई गई। हालात ऐसे हैं कि मशीन ने अधिकांश जांचें करना बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ दिन से मशीन से सिर्फ बीपी और वजन की जांच हो रही है। वजन की रिपोर्ट स्लिप भी निकलना बंद हो गई है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

लैब में दूसरे दिन मिलती है जांच
कुछ ही देर में जांच का परिणाम मिलना बंद होने के बाद अब मरीज लैब में जाने को मजबूर हैं। वहां एक दिन नमूना देने के बाद दूसरे दिन आकर अपनी रिपोर्ट लेते हैं। रिपोर्ट मिलने तक यदि डॉक्टर उठ गए, तो उन्हें दवाएं भी नहीं मिल पातीं।


वर्जन
मशीन की सर्विस के लिए संबंधित कंपनी को कहा गया है। इस मशीन में उसी कंपनी की स्टिक काम करती है। इसकी कीमत काफी अधिक है। फिलहाल इसे खरीदना काफी मुश्किल है। ऐसे में लैब में शुगर की जांच हो रही है। मशीन की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त कराएंगे।

-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed