फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Healed corona infected young man dies

ठीक हुए कोरोना संक्रमित युवक की मौत ᅠ

Sun, 28 Jun 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Healed corona infected young man dies
ठीक हो चुके कोरोना संक्रमित युवक की मौत
विज्ञापन

कमालगंज। 24 जून को एल-1 अस्पताल बरौन से ठीक होने के बाद घर भेजे गए पट्टीकतरौली निवासी युवक की शनिवार रात मौत हो गई। सूचना पर खुदागंज चौकी इंचार्ज गांव पहुंचे। गांव वालों ने शृंगीरामपुर गंगा तट पहुंच कर शव का दाह संस्कार कर दिया।
गांव पट्टीकतरौली निवासी सत्यपाल अपनी पत्नी के साथ 11 जून की रात को दिल्ली से गांव आया था। 12 जून को दंपति ने सीएचसी कमालगंज में नमूना दिया था। 14 जून को दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसी दिन एल-1 अस्पताल बरौन में भर्ती किया गया था। वहां से 11वें दिन सत्यपाल व उसकी पत्नी को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार रात 12 बजे सत्यपाल की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर रविवार सुबह खुदागंज चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान रक्षपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने बीडीओ को सूचना दी। मुख्य चिकित्साधिकारी चंद्रशेखर से भी फोन पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ का कहना था कि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बावजूद कोरोना के लक्षण नहीं थे। टाइफाइड था। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी कर दी गई थी। स्वास्थ्य टीम के न पहुंचने पर परिजनों ने शृंगीरामपुर गंगा घाट ले जाकर दोपहर को उसका दाह संस्कार कर दिया।
युवक की मौत से क्षेत्र में दहशत
- युवक की मौत के बाद पट्टीकतरौली व निकटवर्ती गांवों में भय व्याप्त है। क्षेत्र में अब तक 28 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं।
23 जून को लिए गए थे 24 लोगों के नमूने
-पट्टीकतरौली गांव में 23 जून को मेडिकल मोबाइल यूनिट से 24 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें से 6 महिलाएं हैं। गांव वालों ने बताया कि इनकी रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।

कोरोना से नहीं हुई मौत
कोरोना नियंत्रण नोडल अधिकारी डिप्टी सीमएओ डॉ. राजीव शाक्य ने बताया कि युवक की मौत कोरोना से नहीं हुई है। 24 जून को वह ठीक होकर अस्पताल से घर गया था। उसकी मौत किस वजह से हुई यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed