{"_id":"5785266a4f1c1b027d13e32c","slug":"he-district-has-19-million-to-2-billion-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अरब 19 करोड़ की जिला योजना हुई पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 अरब 19 करोड़ की जिला योजना हुई पास
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं रसद विभाग के राज्य मंत्री हेमराज वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में 2 अरब 19 करोड़ रुपये की जिला योजना पास हुई। प्रभारी मंत्री के सामने अधिकारियों काम करने की जनप्रतिनिधियों ने हकीकत बयां की। लोहिया अस्पताल की दुर्दशा का मामला भी प्रभारी मंत्री के सामने उठाया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला योजना की बैठक में सीडीओ नरेन्द्र प्रसाद पांडेय ने विभिन्न विभागों की ओर से जिला योजना में रखे गए प्रस्तावों की जानकारी दी। प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अफसरों पर मनमानी किए जाने का आरोप भी लगाया।
इसमें जन प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी गांव में सफाई कर्मी नहीं जाते है। इस कारण गांवों में सफाई नहीं होती है। फिर भी सफाई कर्मियों का वेतन निकल जाता है। इसको लेकर जिला प्रभारी मंत्री ने डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को वह खुद सुना करे और उनका निस्तारण भी कराए। राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोई भी सर्जन नहीं है।
विज्ञापन
इसके अधीक्षक की लापरवाही के कारण मरीज परेशान है। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई है। इस पर डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनकी प्राथमिकता है। वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की बैठक लेते है। स्टाफ की कमी होने के कारण दिक्कत हो रही है। एक माह में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहतर होगी। बैठक में नलकूप आपरेटरों द्वारा मनमानी किए जाने का भी उद्दा उठाया गया।
डीएम ने एक्सईएन नलकूप को बैठक कर आपरेटरों को चेतावनी देने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक अजीत कठेरिया, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, विधायक नरेन्द्र सिंह यादव, सदर विधायक विजय सिंह के प्रतिनिधि राजेश पाठक समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।