फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hazrat Abbas used to stay awake all night while Imam Hussain was sleeping

Farrukhabad News: इमाम हुसैन के सोने पर रात भर जागते थे हजरत अब्बास

Sun, 06 Aug 2023 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Abbas used to stay awake all night while Imam Hussain was sleeping
संवाद न्यूज एजेंसीफर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला कटरा बख्शी में जाकिर शाहवेज हुसैन रिजवी ने कहा कि इमाम हुसैन जब रात को सोने जाते थे, तो उनके छोटे भाई हजरत अब्बास जागते थे। उनकी मंशा थी कि इमाम हुसैन को प्यास लगे, तो उन्हें पानी पिलाने का मौका मिले।
विज्ञापन

कटरा बक्शी के साजिद अली के निवास पर मजलिस-ए-हुसैन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ता जाकिर शाहवेज ने कहा कि इमाम हुसैन और छोटे भाई हजरत अब्बास में खासा प्रेम था। दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रहते थे। इमाम हुसैन के सोने के वक्त भी छोटे भाई संग ही रहते थे। मंशा थी कि एक दफा इमाम हुसैन को प्यास लगे और उन्हें पानी पिलाने का सौभाग्य मिल जाए।
विज्ञापन

कहा कि कर्बला के मैदान में हज़रत अब्बास ने इमाम हुसैन की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी। इन दोनों की मोहब्बत दुनिया वालों के लिए एक मिसाल है। भाई से मुहब्बत करनी सीखनी है, तो इन दोनों भाइयों से सीखें। इमाम हुसैन और हजरत अब्बास की मुहब्बत एक चमकती हुई शमा है। मजलिस में जनाब सलीम हैदर, साजिद हुसैन रिजवी, इरतिज़ा हैदर, नसीर हैदर, करार हुसैन रिजवी, साजिद अली, सईद हैदर, शेहरोज हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed