फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Haryana, 350 cases of liquor seized

हरियाणा की 350 पेटी शराब पकड़ी

Sat, 17 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana, 350 cases of liquor seized
मामले की जानकारी देते एसपी राजेशकृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से तस्करी करके लाई गई 350 पेटी अंग्रेजी शराब को मऊदरवाजा पुलिस ने डीसीएम समेत बरामद किया। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि पांच के भाग जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन



शनिवार को पुलिस कप्तान राजेशकृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि डीसीएम में 350 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा से लाए जाने की सूचना मऊदरवाजा पुलिस को मिली। मऊदरवाजा पुलिस के थानाध्यक्ष सुनील यादव, चालक मनोज यादव और सिपाही विनोद, सुनील और दरोगा हरपाल ने नाला बघार पुल पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से डीसीएम शराब लेकर गुजरी तो पुलिस ने डीसीएम को रोका। डीसीएम में सवार शिवभान, राजीव निवासी सहसापुर मोहम्मदाबाद, रिंकू निवासी कुबेरपुर डूंगरश्री, अशोक और सर्वेश निवासी नवीगंज निवासी बेवर मैनपुरी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने मंगतराम पुत्र चांदनलाल निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके साथ पांच लोग और थे, जो भाग गए। एसपी ने बताया कि हरियाणा की शराब सस्ती होने के कारण तस्कर यहां बेचने के लिए ला रहे थे। व्हीस्की के 16800 पौव्वा हैं, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है। एसपी ने बताया कि आबकारी टीम से रमेशचंद्र विद्यार्थी व उनके आरक्षी भी तस्करी से लाई गई शराब को पकड़ने में पुलिस के साथ रहे।

उन्होंने बताया कि जिन ठिकानों से शराब लाई जाती है। उसके संबंध में जानकारी    मिली है।एसपी ने कहा कि मौके से भागा तस्कर रिंकू निवासी कुबेरपुर डूंगरश्री मोहम्मदाबाद में एक बार पहले भी पकड़ी गई शराब के मामले में जेल जा चुका है।


उन्होंने कहा कि भागे हुए तस्करों की तलाश के लिए टीम बनाकर छापे मारे जाएंगे और उन्हें अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने खुलासा किया कि तस्कर शराब को छिपाने के लिए पेटियों के ऊपर और आगे-पीछे अंडे की खाली ट्रे लगाकर यहां तक सुरक्षित पहुंचे। पकड़ा गया मंगतराम डीसीएम का खुद चालक व मालिक है। उससे एसपी ने गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed