फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Harjun Ganga's euphoric euphoria, show amazing feat in procession

हर-हर गंगे का उद्घोष, शोभायात्रा में करतब

Mon, 08 Feb 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Harjun Ganga's euphoric euphoria, show amazing feat in procession
रामनगरिया मेले में निकली शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : FARRUKHABAD
हर-हर गंगे के गूंजे उद्घोष, शोभायात्रा में हैरतअंगेज करतब दिखाए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर बसी धर्म की नगरी में दिनोंदिन रौनक़ बढ़ने लगी है। सोमवार को निकली शोभायात्रा में संतों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकरों से मेला क्षेत्र गूंज उठा। संतों के पंडालों में भागवत कथाएं चल रही हैं। कल्पवास क्षेत्र में भंडारों में प्रसाद का लुत्फ उठा रहे हैं।
सोमवार को वैष्णव संप्रदाय अखिल भारतीय श्री पंच तेरा भाई खालसा के महंत बालक दास की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पालकी में ठाकुरजी को विराजमान किया गया। सबसे आगे ठाकुरजी की पालकी पालकी थी। वीर हनुमान के तीन निशान हाथों में लेकर संत आगे चल रहे थे। बैंडबाजे की धुन पर साधु-संत व महिलाएं थिरक रहे थे। संत तलवार से करतब दिखा रहे थे।
विज्ञापन

बाबा विष्णु दास अपनी उंगली पर थाल को चक्र की तरह नचा रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। साधु संतों ने ठाकुरजी व हनुमानजी के निशानों को गंगा स्नान कराने के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद परिक्रमा मार्ग से होकर शोभायात्रा अखाड़ा क्षेत्र में पहुंची। संतों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रामजीदास त्यागी, सियाराम दास त्यागी, बजरंगदास महाराज, रामसेवक दास, महंत नारायण दास, जयकरण दास, रघुवीर दास त्यागी, जगडिशदास, फूलदास, बजरंगदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रीपंच रामानंदी निर्मोही अनी अखाड़ा के महंत नारायण दास बटेश्वर धाम से शोभायात्रा निकली। वीर हनुमान के तीन निशान आगे चल रहे थे। अध्यक्षता महंत नारायण दास कर रहे थे। संतों की तलवारबाजी देखते ही बन रही थी। हनुमानजी के निशानों को शाही स्नान कराया गया। गोपाल दास, हरिदास, श्याम किशोर दास, महंत मुन्ना बाबा, राजेंद्र दास, गणेश दास आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक पंडाल में रामलीला के मंचन ने मनमोहा
सांस्कृतिक पांडाल में कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। बड़ी संख्या में कल्पवासी भक्तजनों ने इसका आनंद उठाया।
गंदगी, कीचड़ से संत नाराज
परिक्रमा मार्ग पर पानी और गंदगी मिलने से साधु-संतों ने नाराजगी जताई। शोभायात्रा में कई स्थानों पर गंदगी पड़ी मिली। मेला प्रशासन यदि अतिक्रमण हटा देता, तो यह स्थिति नहीं होती। वैष्णव संप्रदाय के अध्यक्ष महंत बालकदास महाराज ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। सफाई कमी भी शोभायात्रा के आगे नहीं चलाए गए। इसकी अफसरों से शिकायत की जाएगी।
कोविड के नियमों का नहीं हो रहा पालन
मेला रामनगरिया में मनोरंजन क्षेत्र में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बड़े झूले पर एक बोगी में दो की जगह चार लोग बैठ रहे हैं। नाव व अन्य झूलों पर भी क्षमता से ज्यादा भीड़ रहती है। ठेका शर्तों में कोविड नियमों को लागू रखने की बात कही गई है। एसडीएम का कहना है कि नियमानुसार ही झूले पर सवारी बैठेंगी।
दलाल सक्रिय
मेला में मनोरंजन क्षेत्र में झूला झूलने आने वालों से अवैध रूप से रुपये वसूल लिए जाते हैं। गुल्ली दलाल सक्रिय हो गए हैं। टिकट लेने के लिए जो व्यक्ति 500 या 2000 का नोट देता है, तो उसमें टिकट लेने के बाद तीन से पांच सौ रुपये दलाल मार देते हैं। दो टिकट खरीदें तो पूरे कम दिए जाते हैं। पूरे रुपये मांगने पर ग्राहक के साथ अभद्रता होती है। मेला प्रभारी जयंती प्रसाद का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आई तो कार्रवाई करेंगे।
परिवार और देश की खुशहाली के लिए दी आहुतियां
फर्रुखाबाद। मेले में वैदिक क्षेत्र के चरित्र निर्माण शिविर में पंडित हरिओम शास्त्री ने वेदमंत्रों के साथ यज्ञ किया। जिसमें कल्पवासियों ने आहुति डाल कर अपने जीवन व परिवार, देश की खुशहाली की कामना की।
आचार्य चंद्र देव शास्त्री ने कहा कि वेद ही सृष्टि का संविधान हैं। परमात्मा ने जब संसार की रचना की थी, तब सभी प्राणियों के कल्याण के लिए वेदरूपी ज्ञान साथ में दिया है। इसलिए मनुष्य को वेदों को ज्ञान होना बहुत जरूरी है। सुधांशु आर्य व लखन आर्य ने भजन सुनाए। इस दौरान आचार्य संदीप आर्य, आचार्य ओमदेव आर्य, अजीत आर्य, आदि लोग मौजूद रहे।

चोरों राउटी से ले गए बैग
फर्रुखाबाद। आदर्श क्षेत्र सत्यस्वरूप ब्रह्मचारी के क्षेत्र में गांव पिथनापुर की शिवरानी कल्पवास कर रही हैं। रविवार रात चोरों ने राउटी में घुस कर बैग चुरा लिया। उसमें चार हजार रुपये व मोबाइल था। स्वामी बच्चा बाबा के क्षेत्र में कई राउटी में चोरों ने मोबाइल चुरा लिए हैं। स्वामी बच्चा बाबा शिव स्वरूप महाराज ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed