फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hardware shopkeeper's wife found hanging

Farrukhabad News: हार्डवेयर दुकानदार की पत्नी फंदे पर लटकी मिली

Sat, 09 Mar 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hardware shopkeeper's wife found hanging
फर्रुखाबाद। हार्डवेयर दुकानदार की पत्नी घर में फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजन सूचना देने के बाद मौके से भाग गए। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी आशीष यादव की मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई में हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार दोपहर आशीष की मां मीना ने पुलिस को सूचना दी। कहा कि उसकी बहू पूजा यादव(25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कोतवाल हरिश्याम सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर में परिजन नहीं मिले। किरायेदारों से जानकारी के बाद पुलिस ने ऊपर के कमरे में जाकर देखा। वहां कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से पूजा को लटका पाया।
विज्ञापन

किरायेदारों ने बताया कि आशीष की तीन वर्ष पहले पूजा से शादी हुई थी। पूजा के पिता मलखन सिंह यादव कमालगंज थाना क्षेत्र के कुंडपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह मेरठ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में पूजा, आशीष, सास मीना व देवर रहता था। पूजा की एक वर्ष की बेटी आर्या है। किरायेदारों ने शुक्रवार को किसी प्रकार का झगड़ा होने की बात से इन्कार किया। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा। मकान के बाहर बोर्ड पर छात्र सभा महानगर अध्यक्ष आशीष यादव लिखा हुआ पाया गया। मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि आशीष तीन वर्ष से सक्रिय राजनीत से दूर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्याम सिंह ने बताया कि महिला फंदे पर लटकी मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed