फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hardoi youth found hanging

Farrukhabad News: हरदोई का युवक फंदे पर लटका हुआ मिला

Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi youth found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। चाचूपुर में हरदाेई का युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ अमृतपुर व एसओ ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतरवाया।
थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर निवासी रघुनाथ के खेत में आम के पेड़ पर शनिवार सुबह दस बजे गांव के लोगाें ने एक युवक को फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

अमृतपुर सीओ रविंद्र नाथ राय व एसओ रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। युवक शर्ट के फंदे से पेड़ पर लटका था। गांव के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। तलाशी लेने पर युवक की जेब में आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड पर जनपद हरदोई थाना सांडी गांव साथियामऊ निवासी जितेंद्र कुमार (24) लिखा था। पुलिस ने जानकारी करने के बाद जितेंद्र के परिजनों को सूचना दी। सीओ रवींद्र नाथ राय ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed