फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hardoi's young man was killed in an old dispute

पुराने विवाद में युवक की थी हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi's young man was killed in an old dispute
पुलिस हिरासत में खड़ा हत्यारोपी संजीव कुमार। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। एक माह छह दिन पहले हरदोई के युवक की हत्या पुराने विवाद में हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। मैनपुरी का दूसरा हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की चौकी पांचालघाट में मेला रामनगरिया के बाद 12 फरवरी को एक युवक का शव गंगा के पास रेत से बरामद हुआ था। परिजनों ने उसकी पहचान जिला हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव भोपतपुर नगला के जितेंद्र उर्फ गिरंद के रूप में की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

जितेंद्र के मोबाइल की काल डिटेल की निकाली गई। तो उससे अंतिम बार जिला हरदोई के थाना अरवल गांव टिकार निवासी संजीव कुमार ने बात की थी। मोबाइल की लोकेशन भी पांचाल घाट पर मिली थी। बुधवार को कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने रोडवेज बस स्टाप से संजीव कुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में संजीव ने बताया कि अपने साथी जिला मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला चौधरी निवासी राहुल के साथ मिलकर जितेंद्र की पुराने विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने संजीव की निशानदेही पर जितेंद्र का मोबाइल बरामद कर लिया है।

आरोपी राहुल की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने चालान कर हत्यारोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed