फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hangama,kanshiram colony,farrukhabad news,bijli vibhag

विजिलेंस के साथ कनेक्शन काटने गई टीम को महिलाओं ने घेरा

Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hangama,kanshiram colony,farrukhabad news,bijli vibhag
फर्रुखाबाद। 10 करोड़ की बकायेदारी में कांशीराम कालोनी में रहने वाले लोगों का मीटर उखाड़ने गई टीम को महिलाओं ने घेर लिया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को लेकर वहां से चली गई। बाद में महिलाओं ने विद्युत मंडल कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया। अधीक्षण अभियंता ने ओटीएस के तहत बकायेदारी भुगतान के लिए पंजीकरण कराने के लिए समय दिया है।
विज्ञापन

हैवतपुर गढ़िया में बनी कांशीराम कालोनी में 1296 आवास हैं। इसमें 900 आवासों में लोग करीब 10 साल से रह रहे हैं। सभी के आवासों में बिजली कनेक्शन है, लेकिन कोई बिल का भुगतान नहीं करता है। इससे करीब 10 करोड़ रुपये बकायेदारी हो गई है।
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना में भी भुगतान करने के लिए किसी ने पंजीकरण नहीं कराया। शनिवार को एसडीओ शरद प्रताप, जितेंद्र गुर्जर, विनोद कनौजिया, विजिलेंस व लाइनमैन के साथ कालोनी में रहने वालों के घरों की बिजली गुल करने पहुंचे। घरों की दीवारों से मीटर उखाड़ने शुरू करते ही महिलाएं निकल आईं और टीम को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देखकर मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को निकाला। इसके बाद महिलाएं भोलेपुर स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पहुंचीं और वहां हंगामा किया। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ओटीएस योजना चल रही है। इसमें ब्याज में छूट मिलेगी और मूल धन ही जमा करना होगा।

इसलिए सभी बकायेदारी एक सप्ताह में योजना के तहत पंजीकरण कराकर बिल का किस्तों में भुगतान करना शुरू कर दें। एक सप्ताह में जो पंजीकरण नहीं कराएगा, उसका मीटर उखड़वा कर जमा करा लिया जाएगा। महिलाओं ने पंजीकरण कराने का भरोसा दिया और वहां से चली गईं। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि करीब 30 घरों के मीटर उखाड़े गए थे। इसके बाद विवाद हो गया था, इससे वहां से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed