{"_id":"6287db731dd81a6fbb19615b","slug":"hangama-farrukhabad-news-jaam-bijli-samasya-katauti-farrukhabad-news-knp697920926","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से परेशान लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से परेशान लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मदारबाड़ी में सड़क पर जाम लगाए लोग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बंच केबल डालने के बहाने लाइनमैन घरेलू केबल काटकर ले गया। इससे गुस्साए लोगों ने मदारबाड़ी में जाम लगा दिया। समझाने पर भी लोग सड़क से नहीं हटे। जेई ने काम शुरू कराया तब साढ़े तीन घंटे बाद शाम करीब पौने छह बजे जाम खुला।
मोहल्ला मदारबाड़ी के पीपल वाली गली में करीब 60 मकान हैं। आए दिन फाल्ट होेते हैं और मोहल्ले के लोग लाइनमैन को पैसे देकर सही कराते हैं। मोहल्ले वालों ने जेई से बात करके बंच केबल डलवाने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने एक पोल अपने स्तर से लगवा दिया और बाद में बंच केबल विभाग की ओर से डालने की बात कही।
शुक्रवार सुबह लाइनमैन ने घरों को जाने वाले केबल काट लिए। इसके बाद मोहल्ले वालों से कहा कि बंच केबल विभाग के पास नहीं है। लोगों ने इसका विरोध किया, तो लाइनमैन घरेलू केबल समेट कर चला गया। इससे लोग गुस्सा गए।
विज्ञापन
दोपहर करीब ढाई बजे मदारबाड़ी के मुख्यमार्ग पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर में पहुंचे सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला ने जेई से बात की। उन्होंने भी विभाग के पास बंच केबल न होने की बात कह दी। इस पर अधिकारियों से बात की गई। गर्मी के दौरान जाम में फंसे लोगों की दिक्कत को देखते हुए शाम चार बजे पुराने केबल लेकर लाइनमैन पहुंचा, मगर लोगों ने बैरंग लौटा दिया।
शाम साढ़े पांच बजे जेई अमित शर्मा पहुंचे। उन्होंने मुख्य लाइन पर एक बंच केबल फ्री होने की बात कहकर उतरवाना शुरू कराया। कहा कि यही बंच केबल डालकर उनके घरों की बिजली चालू कर दी जाएगी। पौने छह बजे जाम खोल दिया गया। इस दौरान अरुण दीक्षित, अभय दीक्षित, श्रीप्रकाश शुक्ल, अशोक अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।