फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Half market opened on 42nd day, the rest is today

40वें दिन बाद खुला आधा बाजार, आधे की आज बारी

Tue, 05 May 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Half market opened on 42nd day, the rest is today
शहर के नेहरू रोड पर एक तरफ की खुली दुकानें। - फोटो : FARRUKHABAD
42वें दिन खुला आधा बाजार, बाकी की आज बारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 25 मार्च को शुरू हुए लॉकडाउन के बाद बंद बाजार 42वें दिन आधा खुल गया। दूसरी तरफ का बाजार बुधवार को खुलेगा। पहले दिन दायें-बायें को लेकर दुकानदारों में असमंजस की स्थिति रही। कुछ स्थानों पर पूरा बाजार खोला गया, तो पुलिस ने एक तरफ का बंद करा दिया। बेशक बाजार में रौनक तो दिखाई दी, मगर ग्राहकों की आम दिनों जैसी दिलचस्पी नहीं रही। संक्रमण से बचने को व्यापारी भी खासे चौकन्ने दिखे।
जिला प्रशासन की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही व्यापारी दुकानों के सामने खड़े हो गए। जिला प्रशासन ने सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को दायीं और मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बायीं ओर की दुकानें खोलने को कहा था। ऐसे में किधर से दायां-बायां होगा, इसे लेकर असमंजस में रहे। साढ़े 10 से 11 बजे तक व्यापारियों ने दोनों तरफ की दुकानें खोलनी शुरू कर दीं थीं।
विज्ञापन

भनक कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय को लगी, तो बाजार पहुंचकर एक तरफ की दुकानें बंद करवा दीं। उन्होंने दुकान के बाहर रस्सी बांधने तथा डेढ़-डेढ़ मीटर पर गोला बनाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी बिना मॉस्क के न आए। दुकानों पर सामाजिक दूरी हर हाल में बरकरार रहनी चाहिए। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों में लंबे समय बाद दुकानें खुलने को लेकर खासा उत्साह रहा लेकिन उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं दिखाई दिए। हालांकि रौनक जरूर लौट आई है। यही हाल फतेहगढ़ में भी रहा। वहां के लिए प्रशासन ने दायें-बायें के दिशा निर्देश भी जारी नहीं किए थे। लिहाजा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक तरफ का बाजार खुलवाया।
बिना मॉस्क के बैठे दुकानदार, पहुंचे लोग
पहले ही दिन लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। बाइकों पर दो-तीन सवारियां बैठकर जाती रहीं। बिना मॉस्क के खरीदार घूमते रहे। पहले दिन प्रशासन ने सख्ती नहीं की।
कायमगंज मॉडल पर खोलने की मांगी अनुमति
सर्राफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चंद्र वर्मा, सोनू गुप्ता, चंदकी वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, विशाल वर्मा, राजेश दुबे, सुनील वर्मा आदि ने बैठक की। डीएम को पत्र भेजकर मांग की कि कायमगंज मॉडल पर सर्राफा बाजार खोला जाए। कहा कि फतेहगढ़ छोटा बाजार है। सोशल डिस्टेंस का पालन हर हाल में किया जाएगा। दोपहर 12 से शाम छह बजे तक समय रखा जाए।
गुलजार हुए बाजार, जिंदगी ने भरी रफ्तार
कायमगंज। कायमगंज में भी सुबह से दोपहर तक बाजारों में भीड़ व वाहनों का शोर सुनाई देने लगा। लॉकडाउन की छूट की खुशी में तमाम लोग बिना मास्क के ही बाहर निकल पड़े। इस पर पुलिस कर्मियों ने नगर में रूट मार्च कर व्यापारियों को उचित दूरी समेत लॉकडाउन में छूट के नियमों का पाठ पढ़ाया।

मुख्य बाजार बजरिया मार्केट, लोहाई बाजार, श्यामागेट आदि में दुकानदारों ने वैसे तो सोमवार को ही साफ सफाई कर ली थी। सुबह से ही दुकानदार दुकानों पर पहुंचकर 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। समय होने पर दुकानें खुलीं। लोगों ने अपनी बहुत ही जरूरत का सामान खरीदा। मिठाई व पान मसाले की भी दुकानें खुलीं, लेकिन उनमें नाम मात्र को माल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed