{"_id":"64651857a1b5c00b29031189","slug":"halala-pressure-with-brother-in-law-after-triple-talaq-farrukhabad-news-c-12-1-238874-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन तलाक के बाद बहनोई के साथ हलाला का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन तलाक के बाद बहनोई के साथ हलाला का दबाव
Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में पांच लाख की मांग नहीं पूरी होने पर पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। अब पत्नी को साथ रखने के लिए बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी नाजिया ने गुजरात में जिला अहमदाबाद के थाना लोमडा मोहल्ला मदनीनगर दाबी ब्रेकरी के पास नारोल बेरल मार्केट हिमालय निवासी पति शाहरुख, सास फातिमा बेगम, जेठ सलमान, ननद अफशाना बेगम, नंदोई पीर मोहम्मद, नंदोई फिरोज के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पिता का निकाह से पहले ही इंतकाल हो गया था। मां ने दो लाख रुपये खर्च करके निकाह किया था। कुछ माह बाद ही पति व ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने आग लगाकर मारने का प्रयास किया। पुत्र समेत उसको घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पुत्र अरमान की उम्र पांच वर्ष हो गई।
15 मई 2022 को पति शाहरुख मायके आए और तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। पुत्र को छीनकर ले जाने का प्रयास किया। पति ने बहनोई फिरोज के साथ हलाला करने पर फिर से साथ रखने का दबाव बनाया। ऐसे में उसको जान का खतरा है। नंदोई फिरोज उसके साथ कई बार गलत हरकत कर चुका है।