फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hail and rains cause damage to tobacco, wheat

बेमौसम ओले और बारिश होने से तंबाकू, गेहूं व अन्य फसलों को हुआ नुकसान

Sun, 01 Mar 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hail and rains cause damage to tobacco, wheat
कायमगंज के गांव अरियारा में तंबाकू के पत्तों में छेंद देखकर सिर पकड़े बैठा किसान। संवाद न्यूज एज - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज/मोहम्मदाबाद/अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तेज हवा के साथ शनिवार रात बारिश और ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ओलों से तंबाकू के पत्तों में छेद हो गए हैं। सरसों, गेहूं की फसल खेत में बिछ गई है। खेत में पानी भरने से आलू की फसल पर भी असर पड़ा है। इससे किसान परेशान हैं। बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार रात तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे। अरियारा व आसपास के गांव चिलसरी, लहरा, तुर्क ललैया, पपड़ी समेत अन्य गांवों में बारिश के साथ ओले गिरने से तंबाकू की फसल को नुकसान हुुआ है। तंबाकू के पत्तों में छेद ही छेद हो गए। गेहूं व सरसों की फसलें हवा से खेत में बिछ गईं। आलू के खेत में पानी भर गया। इससे आलू के सड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

ओले से आम का बौर भी गिर गया है। सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो तबाही देख होश उड़ गए। कुछ किसान तो खेत की मेड़ पर सिर पकड़कर बैठ गए। गांव अरियारा के रामऔतार, कैलाश, गिरंद, सल्लू, सरनाम सिंह, होरीलाल ने बताया फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कटरी क्षेत्र के कुआं खेड़ा क्षेत्र में भी तंबाकू आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारिश और ओले से गेहूं और सरसों की फसलें खेत में पलट गई हैं। जिन किसानों का आलू अभी खुदा नहीं है, वह खेत में पानी भरने से सड़ जाएगा। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव करनपुर निवासी कृष्णदत्त दुबे, पुष्पेंद्र, सिरौली निवासी रामजीत, कैलाश, रोहिला निवासी रमेश व सकवाई निवासी जितेंद्र का कहना है कि बारिश और ओले से गेहूं की फसल खेत में बिछ गई है।
शहर व ग्रामीण इलाकों की रात भर गुल रही बिजली
फर्रुखाबाद। तेज हवा के साथ बारिश होने से 33 व 11 केवी लाइन में जगह-जगह फाल्ट आ गए। इससे शहरी व ग्रामीण इलाकों के विद्युत उपकेंद्र रात में ठप होने से बिजली गुल हो गई। बारिश बंद होने के बाद फाल्टों को ठीक कर बिजली चालू की गई। गंगापार क्षेत्र के करीब दो सौ गांवों की बिजली दूसरे दिन देर शाम तक चालू नहीं हो सकी।
शनिवार रात करीब आठ बजे से हवा के साथ बारिश शुरू हुई। रात में रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे शहरी क्षेत्र के कुटरा, ठंडी सड़क और लकूला विद्युत उपकेंद्र के कुछ फीडरों की 11 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे शहरी क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बारिश थमने पर रात में ही फाल्टों को ठीक कर बिजली चालू कर दी गई।
कुटरा विद्युत उपकेंद्र के एक फीडर के फाल्ट रविवार को ठीक हो सके, तब बिजली चालू की गई। ग्रामीण इलाकों में गंगापार क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर, तहसील, राजेपुर, सलेमपुर भी लाइनों में फाल्ट आने के कारण ठप हो गए। इससे करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। रविवार शाम तक फाल्ट ठीक न होने से बिजली चालू नहीं हो पाई।

फाल्टों को ठीक करवाने का काम चलता रहा। शमसाबाद, नवाबगंज, हजियापुर, कंपिल, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के भी विद्युत उपकेंद्र 33 व 11 केवी लाइन में फाल्ट से ठप हो गए थे। रविवार सुबह इनके फाल्टों को कर्मचारियों ने खोज कर ठीक किया। तब दोपहर बाद ग्रामीण इलाकों को बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed