{"_id":"629507a4dc9dfc26a47d896c","slug":"hadsa-farrukhabad-news-ganga-me-doobe-farrukhabad-news-knp6997421170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी का मुंडन कराने आया मैनपुरी का युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी का मुंडन कराने आया मैनपुरी का युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन
अटैना घाट स्थित गंगा तट पर रोती बिलखती रिंकू की मां सुषमा देवी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। सोमवती अमावस्या पर अटैना घाट पर भांजी का मुंडन कराने आया युवक गंगा में डूब गया। उसकी तलाश के लिए दो मोटरबोट व सात गोताखोर लगाए गए। दोपहर बाद तक युवक का पता नहीं चला। गंगा घाट पर परिजनों में चीत्कार मची रही।
जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा के गांव गौसलपुर निवासी रिंकू (22) की मैनपुरी में टेंट की दुकान है। रिंकू सोमवार को भांजी का मुंडन कराने के लिए पिता पप्पू, मां सुषमा देवी, बहन विंकी व भाभी राधा के साथ कार से अटैना गंगा घाट आए थे। करीब नौ बजे सभी लोग बदायूं छोर पर मुंडन की तैयारी में थे। इसी बीच रिंकू गंगा में नहाने चले गए और गहरे पानी में जाने से डूबने लगे।
बचाने की कोशिश में उसने हाथ पैर मारे तो गंगा नहा रहे अन्य लोगों को उसके डूबने के बारे में पता लगा। आनन-फानन घाट पर मौजूद बदायूं जिले के थाना उसहैत की कटरा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में कंपिल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद घाट पर मौजूद सात गोताखोर रिंकू को तलाशने में जुट गए। दो घंटे तक मशक्कत होती रही।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने दो मोटरबोट से गंगा में रस्से व कांटे डालकर रिंकू की तलाश कराई। दोपहर बाद तक आसपास के आधे किलोमीटर के क्षेत्र में तलाश होती रही, लेकिन रिंकू का पता नहीं लगा। रिंकू के गंगा में डूबने से पर मां सुषमा देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। अन्य परिजन भी रो-रोकर बेहाल हो गए। रिंकू के पिता ने बताया कि तीन भाइयों में रिंकू सबसे बड़ा था। पुलिस का कहना है कि अभी तलाश की जा रही है।