{"_id":"610a84cd8ebc3ec1fd240802","slug":"gyanendra-became-president-of-badhpur-pradhan-sangh-farrukhabad-news-knp6441810130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानेंद्र बने बढ़पुर प्रधान संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानेंद्र बने बढ़पुर प्रधान संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
प्रधान संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
ज्ञानेंद्र बने बढ़पुर प्रधान संघ के अध्यक्ष
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक से ज्ञानेंद्र राजपूत को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को ब्लॉक के प्रधानों की बैठक बुलाई गई।
प्रधानों ने सर्वसम्मति से गांव जनैया सठैया के प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत को अध्यक्ष चुना। गांव नेकपुर खुर्द के प्रधान देवेंद्र कुमार शाक्य को उपाध्यक्ष, गांव ढिलावल के प्रधान रजनेश कुमार उर्फ मोनू को महामंत्री, अमेठी जदीद की श्यामलता कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई।
सचिव के पद पर नरोत्तम राजपूत, विनीता राठौर, बाबूराम सत्यार्थी, शंकर, रामऔतार, सुनील कुशवाह आदि के नाम पर सहमति जताई गई। कार्यकारणी में सदस्य पद पर गीता यादव, माधुरी, शकुंतला, प्रवेश कुमार, वेदप्रकाश दुबे आदि के नामों की घोषणा की गई। छात्र संघ के नेता राजीव चतुर्वेदी व भाजपा सांसद के भतीजे राहुल राजपूत ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला भी मौजूद रहे।