फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gutter

नाला बनवाने के लिए लगाया जाम

Mon, 15 May 2017 11:55 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Mon, 15 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gutter
ठंडी सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करते तीनों संगठनों के लोग। - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल, भारतीय किसान यूनियन और जन क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सोमवार को ठंडी सड़क पर नाला निर्माण न शुरू कराने पर आईटीआई चौराहा पर धरना-प्रदर्शन कया। जाम लगाने पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को जबरन हटाने का प्रयास किया। इस पर सर्वोदय मंडल के महामंत्री ने आत्मदाह की चेतावनी दी। जिला प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर नाला खुदाई का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन


तीनों संगठनों के पदाधिकारी आईटीआई चौराहा के निकट एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन की शुरूआत यज्ञ से की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नाले की खुदाई शुरू नहीं होगी, तब तक वह लोग प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। सूचना पर सीओ सिटी आलोक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता समेत भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने का प्रयास किया तो सर्वोदय मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मामला शांत न होने पर 3:30 बजे आनन-फानन में जेसीबी मंगवाकर नाला खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। नाले की खुदाई शुरू की गई। दो घंटे बाद जाम तो खुल गया लेकिन प्रदर्शनकारी दरी बिछाकर सड़क किनारे डटे रहे। जिला महामंत्री ने कहा कि अगर नाला खुदाई का काम बंद किया तो चेयरमैन के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तम कुमार मिश्र, बजरंगबहादुर सिंह, संतोष बाजपेई, इलियास अहमद, सतीशचंद्र, रामस्वार्थ, श्यामपाल सिंह, विनय प्रताप सिंह, सोनू ठाकुर, मेहराज, अबरार, कृष्ण कुमार शुक्ल, मुन्ना अंसारी और शरद चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed