{"_id":"69cd6b744be3c5cf990895a8","slug":"gussas-friends-killed-bicycle-mechanic-for-molesting-sister-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-139829-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बहन से छेड़छाड़ करने से गुस्साए दोस्त ने कर दी थी साइकिल मिस्त्री की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बहन से छेड़छाड़ करने से गुस्साए दोस्त ने कर दी थी साइकिल मिस्त्री की हत्या
विज्ञापन
अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। दोस्त ने भाई के साथ मिलकर गांव गूजरपुर पमारान निवासी साइकिल मिस्त्री की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव अपने खेत में दफना दिया था। एसओजी ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेसीबी से खुदाई कराकर कंकाल को बुधवार सुबह बरामद कर लिया है। शव पर मिले कपड़ों से कंकाल साइकिल मिस्त्री का होने की पुष्टि हुई है। बहन से छेड़छाड़ करने से गुस्साए युवक ने घटना को अंजाम दिया था।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी ओमवीर राठौर(25) 20 जुलाई 2025 की शाम सात बजे घर में खाना खाने जा रहा था। तभी उसका दोस्त उसे किसी काम के बहाने गांव में बुला ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। 21 जुलाई को ओमवीर की मां राजेश्वरी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कोई कार्रवाई न होने पर पत्नी धर्मशिला ने एएसपी से शिकायत की। तब थाना पुलिस ने एएसपी के आदेश पर दोस्त, उसके भाई व गांव के पूर्व प्रधान सपा नेता देवेंद्र यादव, गुलाब सिंह उर्फ तिलक, श्यामवीर व बंटी उर्फ रामऔतार के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना उचित नहीं समझा। पत्नी धर्मशिला ने 16 फरवरी 2026 को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। परेशान धर्मशिला ने 23 मार्च 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने सीओ अमृतपुर के नेतृत्व में एसओजी की टीम गठित की। एसओजी ने घटना के मुख्य आरोपी दोस्त को मंगलवार को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना कबूल दी। उसने एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी को बताया कि घटना से करीब 15 दिन पहले वह ओमवीर को अपनी बहन की ससुराल लेकर गया था। वहां उसने बहन के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। ससुराल वाले बहन को रखने के लिए तैयार नहीं थे। किसी तरह वहां मामला शांत कर वह घर चला आया था। कुछ दिन उसने ओमवीर से दूरी रखी। इसके बाद उसने उसके साथ सामान्य व्यवहार कर लिया था। उसने ओमवीर की हत्या करने की योजना बनाई। 20 जुलाई को वह शराब पिलाने के बहाने उसे खेत में ले गया। वहां ओमवीर को शराब पिलाने के बाद अपने भाई के सहयोग से अंगोछे से गला कसकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गड्ढा खोदकर वहीं शव दफना कर वह रात 11 बजे घर पहुंच गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके भाई की तलाश की जा रही है। अन्य आरोपियों की जांच चल रही है।