{"_id":"690b9fb759b1b201b70af004","slug":"guru-nanak-dev-gave-the-message-of-humanityguru-nanak-dev-gave-the-message-of-humanity-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-132268-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गुरु नानक देव ने दिया मानवता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गुरु नानक देव ने दिया मानवता का संदेश
Thu, 06 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में कृष्णा प्रेस परिसर में बुधवार को गुरु नानक देव जयंती पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि गुरु नानक देव ने सिख पंथ की स्थापना कर मानवता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रामबाबू मिश्र रत्नेश ने की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक ने परिश्रम से जीविका चलाने, मिल-बांटकर खाने और परमात्मा से जुड़ने का संदेश दिया। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि गुरु नानक देव ने जातीय भेदभाव मिटाकर समाज के उपेक्षित वर्गों को सम्मान दिलाया।
पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर और वीएस तिवारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर धर्म रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। अनुपम मिश्र ने कहा कि सिख गुरुओं की कुर्बानियां राष्ट्र की अमर गाथा हैं। छात्र यशवर्धन ने काव्यपाठ किया, जबकि डॉ. सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि धर्म का कार्य जोड़ना है, तोड़ना नहीं। कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। (संवाद)