{"_id":"5eb8294b8ebc3e902626f9a7","slug":"gulzar-keeps-the-streets-closed-police-closes-shops-farrukhabad-news-knp5594703100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की तरह गुलजार रहती गलियां, पुलिस ने बंद कराईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार की तरह गुलजार रहती गलियां, पुलिस ने बंद कराईं दुकानें
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खटकपुरा में खुली दुकानें व बिना मास्क लगाए खड़े लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलजार रहतीं गलियां, पुलिस ने बंद कराईं दुकानें
फर्रुखाबाद। शहर के मुख्य बाजार की दुकानें रविवार को बंद देखकर भले ही जिम्मेदार अफसर अपनी पीठ थपथपा लेते हों, मगर मोहल्लों में बाजार जैसे हालात रहते हैं। फल, सब्जी से लेकर रेडीमेड तक की दुकानें सजती हैं। रविवार को फतेहगढ़ और याकूतगंज में पुलिस को डंडे फटकार कर बाजार बंद कराना पड़ा।
शहर के लिंजीगंज में समोसे, कचौड़ी की दुकान दोपहर के वक्त खुली थी। लिंजीगंज से ही मोहल्ला खटकपुरा में घुसते ही हेयर ड्रेसर, परचून, रेडीमेड, फल-सब्जी, फर्नीचर की दुकानें खुली थीं। वहीं एक गली में पांच छह ठेलियों पर सामान सजा था। दुकानें भी खुली थीं। लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे थे।
फतेहगढ़ और याकूतगंज में बाजार में तमाम दुकानें खोली गईं। डीएम ने रविवार को पूर्ण बंदी के निर्देश दिए थे। पुलिस को भनक लगते ही फतेहगढ़ कोतवाल ने माइक से प्रसारण करके दोनों स्थानों पर दुकानों को बंद कराया। कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद करने में आनाकानी की, तो कोतवाल ने कार्रवाई की बात कही। इस पर बाजार बंद हो सका।
विज्ञापन
दुकानदार समेत छह लोगों को पकड़ा
नवाबगंज। रविवार बंदी के बावजूद बाजार में दुकान खोलकर भीड़ लगाने पर कस्बा इंचार्ज सुबोध कुमार ने चेकिंग के दौरान एक दुकान मालिक समेत छह लोगों को पकड़ लिया। बाद में चेतावनी देकर उन्हें थाने से छोड़ दिया गया है।