फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gulal was thrown during the Durga idol immersion procession.

Farrukhabad News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में उड़ा गुलाल

Sat, 04 Oct 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gulal was thrown during the Durga idol immersion procession.
फोटो-14, नगर से निकलती दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : reasi news
मोहम्मदाबाद/शमसाबाद। शारदीय नवरात्र पर धूमधाम से मां दुर्गा की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुआें ने खूब गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


कस्बा मोहम्मदाबाद स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से बृहस्पतिवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे डीजे की धुनों पर युवा थिरक रहे थे। यात्रा में भगवान गणेश जी, मां दुर्गा, रिद्धि, सिद्धि, चामुंडा देवी, शंकर-पार्वती, नंदी, अघोरी तांडव, मां सरस्वती, हनुमान जी, बाबा भैरवनाथ व महागौरी की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती उतारी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। इस अवसर पर अमरजीत शाक्य, राजीव शाक्य, सौरभ राठौर, अमित राठौर, पंकज राठौर, आशुतोष प्रसाद दीपक राठौड़ व पंकज शाक्य आदि मौजूद रहे। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ढाईघाट गंगा तट पर विजयादशमी के अवसर पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के बीच मां दुर्गा की शोभायात्रा में श्रद्धालु झूम रहे थे। गोताखोर भी घाट पर मौजूद रहे। विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की।

फोटो-14, नगर से निकलती दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

फोटो-14, नगर से निकलती दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed