{"_id":"631cd38b82bad56b99364f85","slug":"gulal-gunja-bappa-morya-blew-in-ganesh-visarjan-farrukhabad-news-knp7174404121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल से सराबोर दिखे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल से सराबोर दिखे भक्त
विज्ञापन
शहर के रेटगंज से निकली विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भाद्रपद पूर्णिमा पर सुबह से गणेश पंडालों में पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन यात्राएं शुरू हुईं। गाजे-बाजे की धूम और अबीर गुलाल के गुबार के बीच भक्त नाचते गाते चले। देर शाम तक पांचाल घाट पर करीब 50 प्रतिमाओं को भूविसर्जित किया गया।
गणेश महोत्सव के 11वें दिन प्रतिमा विसर्जन की धूम रही। शहर के अलावा देहात क्षेत्र से प्रतिमाओं की यात्रा शुरू की गई। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रतिमा रखकर डीजे पर बज रहे भजनों के साथ भक्त जन नाचते गाते चल रहे थे। महिला-पुरुष और युवक-युवतियां गुलाल से सराबोर थीं।
विसर्जन यात्रा के आयोजक रास्ते में दुकानदारों को प्रसाद बांटते चल रहे थे। बजरिया, बीबीगंज, हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी से जब विसर्जन यात्रा टाउन हाल पहुंची, तो जाम लग गया।
विज्ञापन
बमुश्किल पुलिस ने खुलवाया। इसके बाद तिकोना, पक्का पुल, चौक, घुमना, लाल सराय, लिंजीगंज आदि मार्गों पर भी पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। इससे जाम लगता रहा। लोगों को खासी परेशाना का सामना करना पड़ा। पांचाल घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर शाम तक प्रतिमाएं भू-विसर्जित की जाती रहीं।
कई भक्तों ने घरों में 11 दिनों तक गणेश प्रतिमा विराजित कर पूजा अर्चन किया। शनिवार को महिलाएं प्रतिमाओं को गोद, बाइक से लेकर पांचाल घाट पहुंची। उन्होंने पूजन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया।