फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST raids on three tobacco firms

Farrukhabad News: तंबाकू की तीन फर्मों पर जीएसटी का छापा

Wed, 03 Sep 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
GST raids on three tobacco firms
- एक ही संचालक के नाम से चलते मिलीं तीन फर्में
विज्ञापन

-गोदाम बंद कर माल व अभिलेखों का किया मिलान
फोटो-14,स्टेट बैंक के सामने तंबाकू गोदाम में खड़ी गाड़ियां व बैठे पुलिस कर्मी,संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी।








कायमगंज। बुधवार दोपहर जीएसटी इटावा की एसआईबी टीम ने तंबाकू कारोबारियों की तीन फर्मों पर छापा मारा। कार्रवाई से क्षेत्र के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। देर शाम तक गोदामों में माल का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया जाता रहा।



टीम बाईपास रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने बने एक बड़े गोदाम में पहुंची और भीतर दाखिल होकर दरवाजा बंद कर दिया। गोदाम की गैलरी में पुलिस बल तैनात रहा। गोदाम में राघव इंटरनेशनल और मानसी उद्योग के संचालन का काम एक ही परिसर से होता पाया गया। इसके बाद टीम के कुछ अधिकारी कंपिल रोड स्थित जानकी इंटरनेशनल फर्म पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां गाड़ियों समेत मौजूद अधिकारी अन्य टीम के आने का इंतजार करते रहे। छापे की भनक लगते ही अधिकांश कारोबारी सतर्क हो गए और कई गोदामों पर ताले लटक गए। टीम ने देर शाम तक माल और स्टॉक रजिस्टर का मिलान जारी रखा। जांच में यह भी सामने आया कि राघव इंटरनेशनल, मानसी उद्योग और जानकी इंटरनेशनल फर्म एक ही मालिक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी दस्तावेजों और स्टॉक की बारीकी से जांच की। जीएसटी टीम के डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभिलेखों और माल का मिलान चल रहा है। इसमें समय लगेगा, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से तंबाकू कारोबारियों में खौफ का माहौल है। अधिकांश व्यापारी जांच पूरी होने तक सतर्कता बरतते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed