फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST,kanpur news,up news,chapa,farrukhabad news,team

फर्रुखाबादः प्लाईवुड और हार्डवेयर व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम का छापा

Fri, 22 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
GST,kanpur news,up news,chapa,farrukhabad news,team
कायमगंज। बड़ी कर चोरी की आशंका पर गुरुवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने जटवारा रोड स्थित एसके प्लाईवुड एंड हार्डवेयर सेंटर के कार्यालय और चार गोदामों पर एक साथ छापे मारे गए। देर शाम तक गोदामों में रखे माल का स्टॉक रजिस्टर से मिलान का काम चलता रहा। अधिकारियों ने कार्रवाई के बाद ही जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव डुंडी गढ़ी निवासी शाहिद खां की जटवारा रोड स्थित मस्जिद के पास एसके प्लाईवुड एंड हार्डवेयर सेंटर फर्म का कार्यालय व थोक दुकान है। इसी रोड पर इनके दो गोदाम हैं। इसके अलावा गांव में उनके आवास के पास दो गोदाम हैं।
विज्ञापन

जीएसटी (एसआईबी) इटावा के ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति के नेतृत्व में कन्नौज व फर्रुखाबाद की टीमों ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पांचों प्रतिष्ठान एक साथ छापा मारा। टीम ने प्रत्येक गोदाम में जाकर एक-एक माल का विवरण नोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक स्टॉक रजिस्टर से माल का मिलान चलता रहा। इसमें बड़ी कर चोरी की आशंका जताई जा रही है, मगर अधिकारी कुछ बताने से फिलहाल इन्कार कर रहे हैं।
ज्वाइंट कमिश्नर का कहना है कि माल का मिलान देर रात तक चलेगा। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। टीम में एसआईबी इटावा के डिप्टी कमिश्नर रामशंकर, एसी चरण सिंह, फर्रुखाबाद के एसी संतोष कुमार सिंह, अतुल कुमार, एसटीओ गणेश यादव, अभिषेक मिश्रा, अरविंद यादव, कन्नौज के एसटीओ आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
डेढ़ माह पूर्व टीम ने पकड़ा था एक ट्रक माल
24 मई को गांव डुंडी गढ़ी स्थित गोदाम में जीएसटी की टीम ने एक ट्रक माल पकड़ा था। यह माल बदायूं की एक फर्म को जाना था। वहां माल उतारने के बजाय इसए यहां उतारते हुए टीम ने पकड़ा था। इसके बाद यह माल पकड़े जाने के बाद यह फर्म संदेह के घेरे में आ गई। तभी से इस फर्म की एसआईबी टीम ने जांच शुरू कर दी। एसआईबी की जांच में संदेह के घेरे में आने के बाद जीएसटी विभाग ने भारी भरकम टीम के साथ छापा मारा है।

कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप
जीएसटी विभाग की कई गाड़ियों ने जैसे ही नगर में प्रवेश किया। वैसे ही कई तंबाकू व बिल्डिंग मैटेरियल वाले व्यापारियों की सांस फूलने लगीं। दिन भर कई गोदामों में ताले जड़े रहे। अधिकांश व्यापारी जीएसटी अधिकारियों की टोह में लगे रहे। बताया जाता है कि यहां स्क्रैप व सरिया सहित तंबाकू के कारोबार में काफी हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed