{"_id":"5e317fc18ebc3e4b67140672","slug":"grocery-store-caught-fire-loss-of-millions-farrukhabad-news-knp54113239","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नेकपुर खुर्द में जला पड़ा परचून का सामान।
- फोटो : FARRUKHABAD
एक परचून की दुकान में मंगलवार रात आग लग गई। गांव वालों ने शटर से धुआं निकलता देखा, तो दुकान मालिक को सूचना दी। उन्होंने पहुंचकर शटर खोला। उसमें भीषण आग देख आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद काफी देर में दमकल पहुंची। आग में दुकान का सामान समेत फ्रिज, बेड, अलमारी आदि सामान भी राख हो गया।
मऊदरवाजा थाने के गांव नेकपुर खुर्द निवासी ज्ञान सिंह शाक्य की गांव में ही मुख्य मार्ग पर परचून की दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। नौ बजे के करीब गांव के लोग निकले, तो शटर से धुआं निकलता देखा। सूचना मिलते ही ज्ञान सिंह पहुंचे। शटर का ताला खोला, तो भीषण आग की लपटें निकलने लगीं।
पास में ही लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। सूचना मिलने के बावजूद दमकल काफी देर से पहुंची। दुकान मालिक ज्ञान सिंह ने बताया कि दुकान में एक हिस्से में कभी कभी रात को रुक जाता था। उसमें रखे अलमारी, फ्रिज, बेड समेत परचून का करीब साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दुकान में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में आग लगने से परिजन काफी आहत हैं। उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की है।