फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Groceries worth thousands stolen by masking up in shop

Farrukhabad News: दुकान में नकब लगाकर हजारों का परचूनी का सामान चोरी

Mon, 06 Nov 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Groceries worth thousands stolen by masking up in shop
जहानगंज। दुकान में नकब लगाकर चोर नकदी व हजारों रुपये का परचूनी का सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झसी निवासी राजेश कुमार की गांव में परचून की दुकान है। वह शनिवार रात दुकान बंद कर घर आ गए थे। रात में किसी प्रहर चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में नकब लगाया और घुस गए। चोरों ने अंदर का दरवाजा खोल लिया और 1500 रुपये, एक बोरी रवा, चीनी, तीन गत्ते रिफाइंड, बताशा, सिगरेट, शैम्पू, जीरा, देशी घी के डिब्बे, आंवला तेल, मंजन, बिस्कुट व एलईडी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह दुकान की दीवार में नकब लगा देखकर गांव के लोगों ने राजेश को जानकारी दी। राजेश मौके पर पहुंचे और दुकान से सारा सामान चोरी होने पर हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ योगेंद्र सोलंकी ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed